जयपुर ग्रेटर निगम मुख्यालय पर लगी सेनेटरी नैपकिन मशीन, सभासद भवन को मिला स्वामी विवेकानंद का नाम

 

 

 

जयपुर,, महिला दिवस पर नगर निगम ग्रेटर ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है महापौर सौम्या गुर्जर ने महिलाओं को आगे बढ़ाने, उन्हें सराहने और ज्यादा सशक्त बनाने के लिए निगम ग्रेटर मुख्यालय पर दो सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया गुर्जर ने कहा कि वेंडिंग मशीनों की शुरुआत नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय से की गई हैं। अब हर जोन स्तर पर भी सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई जाएंगी। साथ ही महिला कार्मिकों के बच्चों के लिए नगर निगम ग्रेटर में क्रेच भी बनवाया जाएगा, जिससे वर्किंग टाइम में महिला कार्मिकों के बच्चे उस क्रेच में रह सकें।
उन्होने कहा कि पिछले दिनों नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर महिला सुरक्षा सहायता पेटी भी लगवाई गई, जिसमें तीन शिकायतें मिली हैं, क्योंकि यह गोपनीय हैं तो उन सभी शिकायतों की अपने स्तर पर जांच करवा रहे हैं। इस अवसर पर नगर निगम के सभासद भवन को भी नाम दिया गया। अब सभासद भवन स्वामी विवेकानंद सभासद भवन के नाम से जाना जाएगा। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त महेंद्र सोनी, ग्रेटर की महिला पार्षद, महिला कार्मिक मौजूद रहीं

About Mohammad naim

Check Also

नगर निगम हैरिटेज में साधारण सभा बुलाने की तैयारी कमिश्नर ने विधायकों को पत्र लिखकर 22 मार्च को बैठक बुलाने की मांगी अनुमति

          जयपुर नगर निगम हैरिटेज में दो साल बाद साधारण सभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES