जयपुर ग्रामीण के रायसर थाना इलाके के बिलोद गांव में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या की जानकारी मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। मर्डर की जानकारी मिलने पर रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल को मौके पर बुलाया। रायसर थाना पुलिस ने घटना के बाद मृतका के पति को हिरासत में ले लिया हैं। पुलिस पति से हत्या का कारण जान रही हैं।रायसर थाना पुलिस ने बताया कि मृतका सुनीता मीणा की सात माह पहले ही बिलोद गांव के रामकरण मीणा के साथ विवाह हुआ था। तीन माह पहले सुनीता का किसी बात को लेकर पति रामकरण मीणा के साथ झगड़ा हुआ। जिसके बाद सुनीता पीहर चली गई। तीन दिन पहले ही रामकरण सुनीता को मना कर के वापस घर ले कर आ गया था। देर रात इन दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद रामकरण ने कुल्हाड़ी से पत्नी सुनीता के गले पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रामकरण मौके से भाग गया। रात 3बजे पुलिस को कंट्रोल रूम से घटना की जानकारी मिली।आपस में नहीं बनती थी सुनीता और रामकरण की घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सीओ शिव कुमार भारद्वाज ने बताया कि पति पत्नी में आपस में बन नहीं रही थी। छोटी छोटी बात को लेकर उनका झगड़ा होता रहा था। घर वालों ने इसके लिए उन्हें समझाया भी था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका के पिता की ओर से थाने में हत्या और दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दी गई हैं। जिस आधार पर मामले का अनुसंधान किया जाएगा