तैयारियों को लेकर मनोहरपुर कस्बे के भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

स्वीटी अग्रवाल (संवाददाता मनोहरपुर)
शाहपुरा,, में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह के जन्म दिवस के मौके पर 26 जून को होने वाले शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में मनोहरपुर शहर से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश नाई ने की। विशिष्ट अतिथि शाहपुरा नगर पालिका के पूर्व पार्षद भगवान सिंह शेखावत व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह के निजी सहायक भगवान सिंह थे। इस अवसर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 26 जून को शाहपुरा शहर में होने वाले बूथ स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मनोहरपुर शहर से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के भाग लेने का निर्णय लिया
भाजपा 36 कोम को साथ लेकर चलने वाली पार्टी. बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट भगवान सहाय बेनीवाल व भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री बृजेश सोनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारों की पार्टी है जो जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलती है जिसके तहत 26 जून को बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन होगा। शाहपुरा के सेवा निवृत ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कल्याण बक्स गुर्जर ने कहां की भारतीय जनता पार्टी जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्र के निर्माण के लिए समर्पित पार्टी है। इसमें सभी 36 कोम को साथ मिलकर आने वाले चुनाव में प्रदेश में कमल खिलाना है। जिला कोषाध्यक्ष संतोष समाधानी, मनोहरपुर मंडल के सह संयोजक जमील खान व मंडल के संयोजक राधेश्याम नवरंग ने कहा कि आपसी एकजुटता व तालमेल से काम करने पर सफलता अवश्य मिलेगी यह लोग रहे मौजूद. इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल मिश्रा, मंडल महामंत्री लक्ष्मण मोहनपुरिया, मंडल महामंत्री प्रह्लाद गुर्जर, मंडल महामंत्री गणेश शर्मा, शाहपुरा मंडल महामंत्री सुनील बिहाजर, मंडल उपाध्यक्ष महावीर कुमावत, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पप्पू असवाल, गणपत खटुमरिया, लाला भार्गव, मन की बात प्रभारी नंदलाल गुर्जर, भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत पंच, अखिलेश कुमार, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष किशन जिंदल, मंडल उपाध्यक्ष एडवोकेट कमल अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ताओं पदाधिकारी मौजूद थे

Loading

About Mohammad naim

Check Also

मुख्यमंत्री के अलवर आगमन पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

          अलवर – महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की ओर से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES