साढ़े चार किलो गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

जयपुर,,विद्याधर नगर थाना पुलिस ने गांजा के साथ महिला तस्कर को पकड़ा हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से साढ़े चार किलो गांजा बरामद किया हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि वह गांजा किससे लेकर आती थी और किसे सप्लाई करती थी डीसीपी (उत्तर) परिस देशमुख ने बताया कि मादक पदार्थ बेचने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाया जा रहा हैं। इसके लिए एडिशनल डीसीपी धर्मेन्द्र सागर, एसीपी महेन्द्र गुप्ता और थानाधिकारी वीरेन्द्र कुरील के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने 6 जून को थाना दबिश देकर सुन्दर नगर कच्ची बस्ती से एक महिला तस्कर को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 4 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कमलेश सांसी (42) पत्नी फूलचंद सरकारी कच्ची बस्ती विद्याधर नगर की रहने वाली हैं कहां से आया था गांजा पुलिस ने दबिश दी तो महिला तस्कर कमलेश सांसी के पास इतना सारा गांजा देखकर हैरान रह गई। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में वह गांजा किससे खरीदती थी। पुलिस गांजा बेचने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गांजा खरीदने के बाद उन्हें किन लोगों को बेचा जाता था। जांच में सामने आया कि कमलेश सांसी पुड़िया बनाकर गांजा बेचती है। पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि गांजा कितने रुपए में खरीदा जाता था और कितने रुपए में बेचा जाता था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही हैं

Loading

About Mohammad naim

Check Also

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

            जयपुर,, के जालूपुरा थाना पुलिस ने एक युवती की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES