जयपुर,,जवाहर नगर थाना पुलिस ने दो महिलाओं को घायल कर पर्स लूटने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपियों में संजय उर्फ डेमो गुर्जर विशाल उर्फ नकच्या को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी विशाल सुभाष चौक थाने का हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस ने दोनों शातिर चोरों से चोरी की एक पावर बाइक जप्त की हैं। वहीं आरोपियों से लूटा गया मोबाइल और लूटी गई नगदी भी बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड में दोनों बदमाशों के खिलाफ करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा चेन लूट मोबाइल लूट मारपीट किडनैपिंग जैसे आपराधिक मामले दर्ज हैं। आपको बता दें कि 27 मई को जवाहर नगर पंचवटी सर्किल के पास दो शातिर बदमाशों ने महिला इंदु और उसकी बेटी अंबिका अरोड़ा का पर्स और मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे। घटना के बाद दोनों मां बेटी ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान बदमाश लात मार कर पीड़ित मां बेटी की स्कूटी को धक्का देकर रफूचक्कर हो गए। इस घटना में मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। करीब 60 वर्षीय मां के दोनों पैरों में फैक्चर हो गया, और सिर में भी गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद पीड़िता की ओर से जवाहर नगर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आसपास के करीब 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी और तकनीकी टीम की मदद से पुलिस ने दोनों शातिर बदमाशों को दबोच लिया। दोनों बदमाश और पर्स लूट की वारदात करने के लिए पहले पावर बाइक चुराते हैं। और फिर इस बाइक से ही लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। कई मामलों में दोनों आरोपी वांछित चल रहे थे। दोनों आरोपी कई बार जेल की सलाखों के पीछे भी जा चुके हैं। लेकिन जमानत मिलने को तरस लूट की वारदातों में लिप्त हो जाते हैं। बहरहाल पुलिस की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अन्य नेटवर्क की जानकारी देते हुए उनके अन्य साथियों का पता लगाने में जुट गई है।