शाहपुरा विधायक आलोक बेनीवाल की अगुवाई में किया प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने की दी सलाह
शाहपुरा -राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का दिल्ली जाते समय शाहपुरा विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाहपुरा विधायक आलोक बेनीवाल के नेतृत्व में जयपुर तिराहा पर भव्य स्वागत किया शाहपुरा विधायक आलोक बेनीवाल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को साफा ,माला,व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करें और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें शाहपुरा विधायक आलोक बेनीवाल ने कहा कि शाहपुरा विधानसभा का कांग्रेसी कार्यकर्ता हमेशा कांग्रेश पार्टी के लिए तत्पर खड़ा है और सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं इस दौरान शाहपुरा नगर पालिका चेयरमैन बंशीधर सैनी, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के विधानसभा अध्यक्ष राजेश मंडोवरा, पार्षद असलम कुरेशी, पार्षद प्रतिनिधि प्रह्लाद सहाय जाट, पार्षद प्रतिनिधि बनवारी लाल गंगावत,पार्षद लालचंद जाट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्य अभियान में शाहपुरा नगरपालिका परीक्षेत्र से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक सदस्य बनाकर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान की है उन्होंने कहा कि शाहपुरा विधायक आलोक बेनीवाल के द्वारा शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं इस दौरान सोनू सिपरिया,पार्षद घनश्याम सैनी, एडवोकेट जितेंद्र पलसानिया, युवा नेता अनिल निठारवाल, वार्ड अध्यक्ष गोवर्धन लाल सैनी, पूर्व पार्षद मालीराम सैनी, महेंद्र कपूरिया सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे