जयपुर कमिश्नरेट मे महिला आत्म सुरक्षा हेतु चलाये गये 5 दिवसीय विशेष अभियान के तहत दिया गया प्रशिक्षण
सरिता सोनी ( क्राइम रिपोर्टर)
जयपुर,,पुलिस उपायुक्त महोदय जयपुर उत्तर परिस देशमुख आई.पी.एस. ने बताया की श्रीमन पुलिस कमिश्नर महोदय आनन्द श्रीवास्तव (आई.पी.एस.) के आदेशानुसार जिला जयपुर उत्तर के समस्त पुलिस थानों में महिला सुरक्षा हेतु थानों से जुड़ी हुई सुरक्षा सखियों को आत्म रक्षा प्रशिक्षण हेतु एक विशेष अभियान का संचालन किया गया अभियान के तहत धर्मेन्द्र सिंह सागर (आर.पी.एस.) अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर द्वितीय के निर्देशन में तथा सुरेश सांखला (आर.पी.एस.) सहायक पुलिस आयुक्त वृत कोतवाली जयपुर उत्तर के नेतृत्व में पुलिस थाना जालूपुरा जयपुर उत्तर पर थानाधिकारी थाना जालूपुरा अनिल कुमार जैमनी पु.नि. व श्रीमति मन्जू तंवर उ.नि. तथा आयुक्तालय से आमदा प्रशिक्षित महिला कानिस्टेबलो द्वारा सुरक्षा सखियों को आत्म रक्षा हेतु प्रशिक्षण दिया गया तथा बेज व सुरक्षा सखी सन्दर्शिका पुस्तक का वितरण किया गया