राष्ट्रनिर्माता मज़दूर का आभार जताया

स्वीटी अग्रवाल (संवाददाता)

मनोहरपुर,,अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर में विभिन्न स्थानों पर मजदूरों का पुष्प देकर व मिठाई खिलाकर राष्ट्रनिर्माण के लिए आभार जताया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राजेश बेनीवाल ने बताया की मज़दूर ही ऐसा वर्ग है जिसने अपनी अथक हाड़तोड़ मेहनत से इस दुनिया को बनाया है। किसी भी राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान उस देश के मज़दूर वर्ग का होता हैं। व्यापार, उद्योग, खेती, फैक्ट्री, इमारतें, महल सब का आधार मेहनतकश मज़दूर ही है। आज भी सरकारी स्तर में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के आधिकारों की सरंक्षण की तथा सामाजिक स्तर पर मजदूरों के प्रति सम्मान और गैर बराबरी की सोच को बदलने की जरूरत है मजदूर बहिनों भाइयों का स्वास्थ्य जाना और उनको श्रमिक कल्याण की विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी उनसे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने की तथा उसमें हरसंभव मदद का वादा किया इस अवसर पर अध्यापक बने मजदूर पुत्र अशोक कुमार बेनीवाल, राजपाल ज्वाला, रणजीत तथा अन्य युवा अनिल, कृष्ण, सुनील आदि लोग उपस्थित थे

About Mohammad naim

Check Also

राजस्थान के इस एयरपोर्ट से सउदी अरब के लिए उड़ान भरेंगे हजयात्री, जल्द खुलेगी लॉटरी

          जयपुर,, राजस्थान से हज की यात्रा पर जाने वालों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES