भाजपा ने स्वच्छता अभियान पर किया सफाई कर्मियों का अभिनंदन


झुंझुनू,, भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर देशभर में मनाए जा रहे न्याय पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा की अगुवाई में स्वच्छता सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय गांधी चौक में किया गया, जिसके अंतर्गत सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई कर्मचारियों को माला व शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता कमल कांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता मिशन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी सफाई कर्मचारी जो कि हमारे शहर, जिले व देश को स्वच्छ बनाने में अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं, उन्हें सम्मानित करके हमें गर्व महसूस हो रहा है। सफाई कर्मचारी हमारे आसपास की सफाई कर हमें निरोगी रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं उनको सम्मानित करना हमारा कर्तव्य है। सम्मान के पश्चात भाजपा पदाधिकारियों ने स्वच्छता मिशन के अंतर्गत गांधी चौक के निकट सफाई की। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश शहल, नगर महामंत्री दिलीप सैनी, रवि लांबा, विजेंद्र हटवाल, नगर उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, विकास पुरोहित, नवल स्वामी, नगर मंत्री ललित जोशी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान ,एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शम्भु नेहरा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुशील भार्गव, युवा मोर्चा आईटी प्रमुख मनीष सैनी,विनोद चांवरिया , सफाई कर्मचारी नारायण सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Mohammad naim

Check Also

राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हुईं राज्य महिला सदन की अध्यक्षा डॉ. ज़ाहिदा शबनम

        दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान मैं आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES