नेमीचंद जैन की पुण्य तिथि मनाई

छापड़ा ग्राम विकास समिति द्वारा नेमीचंद जैन राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में समाजसेवी भामाशाह  नेमी चंद जैन की पुण्यतिथि मनाई गई समिति के सचिव दीपचंद लाखवान ने बताया कि इस अवसर पर  नेमीचंद जी जैन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई नेमी चंद जी जैन के सुपुत्र  महावीर जैन एवं सुपौत्र शशि जैन तथा  प्रपौत्र दिलीप जैन एवं मुदित जैन का छापड़ा ग्राम विकास समिति की ओर से स्वागत किया गया नेमीचंद जैन जनहित समिति लोहारू की ओर से फूलचंद जी सेठी राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय छापड़ा के लिए 2 टन का एसी तथा बालिका विद्यालय के लिए मल्टीफंक्शन प्रिंटर भेंट किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक श्री रतन सिंह जाखड़ ने नेमी चंद जी जैन की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं उपस्थित जनसमूह से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। बनगोठड़ी सरपंच राजीव सिंह ने  नेमी चंद जी जैन को एक युग पुरुष की संज्ञा दी तथा उनके पुत्रों का आभार व्यक्त किया जो उनकी स्मृति में शिक्षा, चिकित्सा एवं गौ सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। छापड़ा ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष  रतन सिंह ने नेमीचंद  जी जैन एवं छापड़ा के समस्त प्रवासी जैन समुदाय का आभार व्यक्त किया जो गांव से दूर रहते हुए भी छापड़ा गांव के विकास में निरंतर भागीदार बनने के लिए तत्पर रहते हैं। कार्यक्रम में छापड़ा ग्राम विकास समिति के  तेजपाल सिंह सिसोदिया, भूपेंद्र सिंह , कुलदीप कृष्ण सिंह,  उमेद सिंह,  रति पाल सिंह,  राम कुमार सिंह  रमेश पारीख , रामेश्वर लाल स्वामी,  शेराराम जांगिड़,  हुकम सिंह,  गिरवर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन  मुरलीधर जी अध्यापक ने किया

About Mohammad naim

Check Also

राजस्थान के इस एयरपोर्ट से सउदी अरब के लिए उड़ान भरेंगे हजयात्री, जल्द खुलेगी लॉटरी

          जयपुर,, राजस्थान से हज की यात्रा पर जाने वालों की …

Live Updates COVID-19 CASES