पवन छाबड़ा (संवाददाता अलवर)
अलवर ,,, अभिकृति संस्थान के सदस्यों द्वारा संस्था के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष मे 9 मार्च को अभिकृति डे के रूप मे कार्यक्रम तोलानी सभागार में मनाया गया। संस्था द्वारा अलवर की कच्ची बस्ती के बच्चो व उनके माता पिता को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया। बच्चो द्वारा कई प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही टी. बी. मरीजों के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से लोगो को अवगत कराया। इसके साथ ही अभिकृति संस्थान के सफर को डिजिटल प्रस्तुति के रूप में प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगो के समक्ष रखा गया। इसके अलावा बिजली घर चौराहे पर विजन संस्थान के साथ मिठाईयां बांटी गई। संस्थान द्वारा अपने सफर में रहे सहभागी लोगो को बुलाकर सम्मानित किया। संस्थान द्वारा अपने 2 साल के सफर को प्रदर्शित किया। संस्था द्वारा बच्चो के साथ कैके काटकर इस प्रोग्राम का समापन किया। बच्चो द्वारा इसमें काफी प्रस्तुतियां दी। सुभम जैन व रजत जैन द्वारा टी वी संबंधित उपाए व सरकार द्वारा दी गई सुविधाओ के बारे में बताया। मोहक गुप्ता व प्रज्ञा कालरा द्वारा मंच संचालन किया गया। संस्था के सभी पदाधिकारि व सदस्य इसमें मौजूद रहे