देश प्रदेश में संचार क्रांति लेकर आने वाले आधुनिक भारत के प्रेरणा स्त्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को किया गया याद

 

 

 

 

 

 

पवन छाबड़ा ( संवाददाता अलवर)

अलवर,, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि आधुनिक भारत के प्रणेता भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के देश के विकास में किए गए अतुलनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता मंत्री जूली वर्तमान भारत के स्वप्नदृष्टा राजीव गांधी के बलिदान दिवस के दौरान मोती डूंगरी स्थित राजीव गांधी पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश में प्रगति के लिए हम सब का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी उन्होंने कहा कि नवनिर्माण के पर्याय देश में आधुनिकता के प्रतीक पुरुष राजीव गांधी ने संचार क्रांति की का जो सूत्रपात देश में किया उसका डंका ना केवल भारत में बल्कि विदेश में भी बोल रहा है। उन्होंने कहा कि ई प्रशासन का वर्तमान स्वरूप एवं प्रशासनिक कार्य में पारदर्शिता उन्हें की देन है उन्होंने कहा कि उनकी दूरदृष्टि सोच के कारण ही दूरसंचार के क्षेत्र में आज भारत अग्रणीय देशों में शामिल है उन्होंने पंचायती राज को मजबूत करने जैसे अहम कार्य देश की उन्नति के लिए किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने का श्रेय भी देश के पूर्व पीएम राजीव गांधी को जाता है उन्होंने कहा कि भारत को उनकी सोच ने एक नई गति एवम दिशा दी है इस दौरान पार्क परिसर में पौधारोपण भी किया गया ग्रामीण विधानसभा के विभिन्न गांव में जूली ने किया जनसंपर्क    कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली ने अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव बाला डेहरा,कड़ूकी, धर्मपुरा, परसा का बास, खारेड़ा, नांगल रटवात, पलखड़ी, जाजोर ओदरा एवम शहर में लोगो से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के महंगाई राहत शिविर व विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उन्हें दी। कस्बा डेहरा बाला में उन्होंने जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री भी वितरित की

Loading

About Mohammad naim

Check Also

जिला कलक्टर ने दिलाई राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर शपथ

        पवन छाबड़ा ( संवाददाता अलवर ) अलवर 21 मई जिला कलक्टर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES