ग्रामीणों ने प्रसाशन से पीड़ित को मुआवजा दिलवाने की मां
स्वीटी अग्रवाल (संवाददाता मनोहरपुर)
मनोहरपुर,,कस्बे शान्ति नगर में रात्रि को एक व्यक्ति के घर पर बाड़े में बंधी बकरियो पर स्वानो ने अपना शिकार बना लिया। स्वानो ने चार बकरियों को कई-जगह से काटने पर उनकी म्रत्यु हो गईं। पूर्व सरपंच अर्जुन मोहनपुरिया ने बताया कि शान्ति नगर निवासी गणपत मोहनपुरिया की चार बकरियों को आवारा स्वानो ने कई जगह से काट दिया। जिससे उसकी चारों बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पहले भी आवारा स्वानो ने कई व्यक्ति की बकरियो को शिकार बना चुके है। ग्रामीणों ने पटवारी, सरपंच व थानाधिकारी को भी स्वानो द्वारा बकरियो को काट कर मारने की सूचना दी है। पूर्व सरपंच अर्जुन मोहनपुरिया सहित ग्रामीणों ने प्रसाशन से पीड़त व्यक्ति को मुआवजा दिलवाने की मांग है। इधर पशुचिकित्सक राजेश गुप्ता व पशुधन सहायक कैलाश बेनीवाल ने मृत बकरियों का पोस्टमार्टम किया।