सरिता सोनी
शाहपुरा,, कस्बे के खोरालाड़खानी गांव में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल निठारवाल एवं मनोहरपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र गुर्जर एवं महेंद्र बड़सरा ने बताया कि,कुछ समय पूर्व शाहपुरा कस्बे के खोरालाड़खानी गांव में साथी मुकेश जींजवाडिया (कर्नल) की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी! परिवार की आर्थिक स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं थी उसके एक नन्ही सी गुड़िया जो कि अभी 1 वर्ष की हैं एवं 2 वर्ष का लड़का है मुकेश के सभी दोस्तों एवं नवयुवक मंडल खोरा और फौजी ग्रुप खोरा द्वारा नन्ही सी गुड़िया के लिए आर्थिक मदद के लिए एक छोटी सी मुहिम शुरू की और यह मुहिम इस तरह सफल हुई कि कुल 3,54,957 रुपए की नगद राशि एकत्रित हुई जिसमे लगभग 450 लोगो ने सहयोग कियाआज खोरालाड़खानी सरपंच श्री ईश्वर जी और ए यू बैंक मैनेजर रामस्वरूप जी ने मुकेश की पत्नी को नन्ही सी गुड़िया के नाम दो लाख की एफडी, एवं 2 वर्ष के लड़के के नाम एक लाख की एफडी एवं 54957 खाते में नगद जमा करवाकर बॉन्ड सावित्री देवी पत्नी स्व.मुकेश को सौंप दिए इस मौके पर अनिल निठारवाल पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चिमनपुरा कॉलेज, महेंद्र गुर्जर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोहरपुर, महेंद्र जी जींजवाडिया एयू बैंक, मुकेश पलसानिया (पटवारी) ,महेंद्र बडसरा, ननछू चौधरी,राजू कटारिया,डी.आर.बड़सरा विपिन मीणा ,विनोद चौधरी , रोहितास बड़सरा, रामसिंह , राजू आदि साथी उपस्थित रहे