स्वीटी अग्रवाल (संवाददाता मनोहरपुर)
भाजपा सभी वर्गों को साथ में लेकर चलने वाले पार्टी –राव राजेंद्र सिंह
मनोहरपुर,,भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश की ओर से 17 सितंबर मोदी जी के जन्म दिवस से लेकर 26 नवंबर तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मनोहरपुर कस्बे में शुक्रवार शाम को भाजपा एससी मोर्चा जयपुर जिला देहात उत्तर की कार्यकारिणी बैठक पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य व जिला अध्यक्ष बेनीवाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एससी मोर्चा की ओर से चलाए जाने वाले बस्ती संपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई बैठक के मुख्य अतिथि सिंह ने कहा कि भाजपा सभी वर्गो को लेकर चलने वाली पार्टी हैं भाजपा ने सदैव दलित वर्ग को उचित सम्मान दिया है। भले ही कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही हो लेकिन भारत को जोड़ने का सच में काम मोदी सरकार ने किया है जिसमें धारा 370 ए व 370 हटा कर अखंड भारत का काम मोदी ने किया है। दलित बस्तियों में जाकर करेंगे कार्यक्रम..भाजपा एससी मोर्चा के जिला प्रभारी राकेश बिदावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 26 नवंबर तक एससी मोर्चा की ओर से बस्ती संपर्क अभियान चलाया जाएगा जिसमें मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, सदस्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य दलित बस्तियों में जाकर लोगों से मिलेंगे। उन्हें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे वही उन्हें राज्य सरकार की विफलताओं के बारे में अवगत कराएंगे। भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणपत वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने दलितों को गुमराह करके वोट बैंक लूटने की राजनीति की है आज दलित वर्ग को संगठित होकर कांग्रेस का प्रदेश से सूपड़ा साफ करने का वक्त आ गया। एससी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष ईश्वर कुलदीप व पूर्व जिला अध्यक्ष रामअवतार कुलदीप ने कहा कि कांग्रेस राज में दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया। उन्होंने आने वाले चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करके दलितों के विकास में योगदान देने की बात की भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री देवायुष सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री बृजेश सोनी व ओबीसी मोर्चा के जिला संयोजक कल्याण बक्स गुर्जर, जिलाध्यक्ष बेनीवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश नाई व मनोहरपुर भाजपा एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पप्पू राम अवतार असवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए युवाओं व बावरिया समाज के कई लोगों ने की भाजपा ज्वाइन.. इस दौरान बावरिया समाज के बलवीर बावरिया, सुआराम बावरिया, श्रवण बावरिया, फूलचंद बावरिया, प्रकाश बावरिया, कालूराम बावरिया, बाबूडीब देवी, गुलाबी देवी, माली देवी, छोटूराम बावरिया, मुकेश बावरिया, महेश बावरिया, मुकेश गढ़वाल, राकेश वालों क्या रमेश अस्वाल राकेश कांसोटिया, बिट्टू कांसोटिया, आशीष मोहनपुरिया, आकांक्षा मोहनपुरिया, सीताराम कांसोटिया आदि ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की दलित समाज के 15 साधु संतों का हुआ सम्मान.. समारोह में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह व भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बेनीवाल ने दलित समुदाय के संत त्रिवेणी धाम के संत अमरनाथ , बगड़ सामदा वाले संत देवा नाथ, पावटा के संत मुख्य नाथ झाड़ली के संत जगदीश नाथ , त्रिवेणी के संत नंदेश्वर नाथ हरियाली घाटी के संत सत्येंद्र दास ,संत भुरा नाथ,संत सोमनाथ, संत मीराबाई, संत ब्रह्म नाथ , संत कबूल नाथ , संत रत्ना बाई, संत जगदीश पारखी,संत काशीनाथ , संत बोदू नाथ साधु संतों को शॉल ओढ़ाकर व दक्षिणा भेंटकर सम्मानित किया यह लोग रहे मौजूद..कार्यक्रम में भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर के जिला कोषाध्यक्ष संतोष माधानी, जिला मंत्री सुनीता मीणा, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री बृजेश सोनी, ओबीसी मोर्चा के जिला संयोजक कल्याण बक्स गुर्जर, एससी मोर्चा के जिला महामंत्री मोहनलाल वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष नेतराम कंसोटिया, जिला उपाध्यक्ष चेतराम बुनकर, आईटी सेल सह प्रभारी पूजन सिंह अटल,। जिला कार्यकारिणी सदस्य हितेश बराला, ताराचंद दीवान, पूर्व जिला पार्षद पूररणमल बेनीवाल एवं श्री राम गुर्जर राम गुर्जर, मालीराम कांसोटिया, रामचंद्र रेगर, छोटूराम कासोटिया, सत्यनारायण वाल्मीकि, साधुराम बावरिया, हनुमान सहाय धोबी, ताराचंद चौहान, राजेंद्र असवाल, मुकेश बेनीवाल, प्रभु दयाल बेनीवाल, मंडल महामंत्री प्रह्लाद गुर्जर लक्ष्मण मोहनपुरिया बंशीधर खटूमरिया, गणपत खटूमरिया, आनंद मिश्रा, शिवराम गुर्जर, अटल पारीक, संजय जोशी, बसंत पंच, कमल अग्रवाल, सीताराम फामड़ा व अजय पटवा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे