पवन छाबड़ा (संवाददाता अलवर)

अलवर,,हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा ब्राह्मण सभा परिवार के सदस्यों द्वारा भारतीय संस्क्रति के सम्मान में एवं पाश्चात्य संस्क्रति के खिलाफ जरूरतमंद लोगों के साथ मनाया अंगेजी नववर्ष ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया प.प्रवेन्दु मिश्रा एवं पंडित डॉ नितिंन भाल द्वारा मंत्रोचार एवं भगवान परशुरामजी की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ बेनामी पीठ रेणागिरी धाम श्रीमद जगद्गुरु बेनामिद्वाराचार्य स्वामी बलकादेवाचार्य जी महाराज द्वारा किया गया ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया लोग जश्न मनाते है , युवा कार्यकर्ता जरूरतमंद के तन ढकते है  , भारतीय संस्कृति के सम्मान में अंग्रेजी नववर्ष पर विगत 8 वर्षों से अनवरत युवा ब्राह्मण सभा परिवार के कार्यकर्ता “परिप्राण एक पहल” कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद एवं अनाथ बच्चो के साथ अंगेजी नववर्ष मना रहे है जिसका उद्देश्य फिजूल खर्च को रोक कर जरूरतमंदो की सेवा  करना है इस वर्ष 150 भामाशाह के सहयोग से 1.5 लाख की राशि के सहयोग कार्य किए गए इस वर्ष भी युवा कार्यकर्ताओ द्वारा परिप्राण – एक पहल “अष्टम” के अंतर्गत ठिठुरती ठंड में राहत के लिए युवा कार्यकर्ताओं की 35 कार में गर्म वस्त्र, दो दिन, 31 दिसम्बर 2022 एवं 1 जनवरी 2023 रात्रि 9 से 12 बजे तक जरूरतमंद एवं अनाथ बच्चों को 551 कंबल , 251 गर्म शॉल एवं 101 बच्चो के चरण पादुका का वितरण पूरे शहर में कर मिठाई खिला कर अंगेजी नववर्ष मनाया गया  साथ ही प्रातः बुध विहार स्थित कांजी हाउस में गौ माता की सेवा कर गौ स्वमानी का आयोजन किया गया इस दौरान भगवान परशुराम एवं भारत माता के जय घोष लगाए गए कार्यक्रम सयोंजक राजेंद्र शर्मा ,सुनील शर्मा एवं विशाल शर्मा ने बताया गर्म वस्त्रों का वितरण कच्ची बस्ती अनाथालय , रेन बसेरा, सामान्य एवं महिला चिकित्सालय ,बस एवं रेलवे स्टेशन जरूरतमंदों के मध्य जाकर एवं उन्हे मिठाई खिलाकर किया गया कार्यक्रम का समापन मध्य रात्रि प्रदेश एवं जिले की खुशहाली के लिए त्रिपोलिया महादेव मंदिर पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पूजा अर्चना के साथ किया गया , जहा त्रिपोलिया महंत जितेंद्र खेड़ापति द्वारा सभी युवा कार्यकर्ताओं का दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया इस दौरान अलवर शहर विधायक सजंय शर्मा एवं कोगेस कमेटी अलवर जिलाध्यक्ष एवं बीसूका जिला उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा द्वारा जरूरतमंदों की कुशलक्षेम पूछी एवं उचित राहत प्रदान की गई कार्यक्रम में अलवर शहर विधायक संजय शर्मा , पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ रोहिताश शर्मा ,कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष एवं बीसूका जिला उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा , आरएसी के सहायक कमांडेंट विजय कुमार, नगर परिषद के सभापति घनश्याम गुर्जर , कांग्रेस महासचिव पंकज शर्मा , अलवर जिला ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मोहन भारद्वाज ,राजकुमार शर्मा, प्रभु दयाल शर्मा, मानेंद्र उपाध्याय,  डॉ मुकेश कुमार ,मत्स्य विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव आशुतोष शर्मा ,ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा, जीवनधारा ब्लड बैंक के सचिव एवं पूर्व पार्षद हरिओम कटारा,अरविंद हेमंत शर्मा, न्यायिक कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा ,शिव चरण कमल, भगवान शर्मा,जगराम पहलवान, राहुल पटेल ,एडवोकेट आरडी शर्मा ,के पी शर्मा,विष्णु उपाध्याय,मुकेश पिट्टल,नितेश शर्मा, निखिल शर्मा,व्याख्याता संगीता गोड,लखन जोशी , विप्र फाउंडेशन युवा अध्यक्ष पियूष पंडित , विकास तिवाड़ी ,राजेश शर्मा ,सचिन तिवाडी,कपिल शर्मा ,अरविंद सारवान , मोहित तिवारी दीपक खन्ना सैनी जयप्रकाश गौरव पंडित प्रेम भारद्वाज हितेंद्र विनोद शर्मा जितेंद्र कौशिक हिमांशु रसिया आदि सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता रात्रि में गर्म जोशी के साथ उपस्थित रहे एवं भारत माता के जयघोष किये गए