जयपुर, राजस्थान, भारत के मूल निवासी पी. सी शर्मा में गणितीय जोड़, घटाव, गुणा, भाग, वर्ग और वर्गमूल, घन और घनमूलों की गणना करने की अद्भुत क्षमता है वह उच्च गति और वैदिक गणित तकनीकों द्वारा इस प्रकार के गणित के उदाहरण को बहुत जल्दी हल करने में सक्षम है उन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा और कौशल के लिए कई पुरस्कार जीते हैं। उनकी इस असाधारण कौशल की सराहना और आदर्श भारतीय रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज किया गया। डॉ.शर्मा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने साथी डॉ. अशोक जोशी और डॉ.आर.एस.नाथावत को दिया और कहा की इनकी प्रेणना और मार्गदर्शन से प्रेरित होकर ऐसा करना संभव हुआ