सरिता सोनी
जयपुर पुलिस थाना हरमाडा द्वारा मिशन सशक्त नारी सुरक्षित-नारी अभियान के तहत आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को दी गयी महिला अपराध से सम्बन्धित कानूनों व महिला सुरक्षा के उपायों की जानकारी राजस्थान पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान आवाज(आवाज-एक्शन अगेंस्ट वुमन रिलेटेड क्राइम एंड अवेयरनेस फ़ॉर जस्टिस ) के तहत “सशक्त
नारी-सुरक्षित नारी “ कार्यक्रम में श्रीमति रिचा तोमर पुलिस उपायुक्त मेट्रो आयुक्तालय जयपुर, श्रीमति सुनिता मीना नोडल अधिकारी निर्भया स्कवाइड
एंव अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आयुक्तालय जयपुर, राजेन्द्र सिंह निर्वाण सहायक पुलिस आयुक्त वृत चौमू जयपुर पश्चिम, चेनाराम बेडा पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना हरमाडा जयपुर पश्चिम, निर्भया स्कावइड की सदस्यों एंव थाना हरमाडा के मुलाजमानों द्वारा थाना हरमाडा क्षेत्र में मेहता सिनियर सैकेण्डरी स्कुल उदयपुरिया व विजय सेन्ट्रल एकेडमी लोहामंडी हरमाडा में कार्यक्रम का आयोजन कर उपस्थित महिलाओं/ बालिकाओं को
महिला अपराध से सम्बन्धित कानूनों व महिला सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गयी तथा महिलाओं के सम्मान व अधिकार के लिये छात्र-छात्राओं को शपथ दिलवायी गयी।