हुक्का पीते पकड़ा; मैनेजरों को भी गिरफ्तार किया

जयपुर,, में अशोक नगर थाना इलाके में जेजे क्लब और मैड बार क्लब पर पुलिस ने देर रात दबिश देकर कार्रवाई अवैध रूप से चल रहे बार और क्लबों पर एक बार फिर से सीएसटी और डीएसटी ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। देर रात पुलिस ने 6 से ज्यादा जगहों पर दबिश दी। इसके बाद दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया।वहीं, क्लब को संचालित करने वाले मैनेजरों को भी गिरफ्तार किया। सीएसटी के पास कई समय से शिकायत मिल रही थी की अशोक नगर थाना ईलाके में कई क्लब अवैध रूप से चल रहे हैं। साथ ही उन में गलत काम भी हो रहे हैं। इस पर पुलिस ने देर रात दबिश दी अशोक नगर थाना इलाके में जेजे क्लब और मैड बार क्लब पर पुलिस ने देर रात दबिश देकर कार्रवाई की इस दौरान पुलिस ने 26 लड़के और 9 लड़कियों को गिरफ्तार किया। हालांकि इन सभी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दोनों क्लब के मैनेजरों के खिलाफ दो मुकदमें दर्ज किए गए हैं। अवैध रूप से हुक्का पिलाना, डांस बार एक्टिव करना सहित कई अनियमित्ता मिलने पर पुलिस ने यह एक्शन लिया। हालही में सीएसटी ने जयपुर में संचालित अवैध डांस क्लबों पर कार्रवाई की थी। इस दौरान भी पुलिस ने कई लड़कियों और लड़कों को हुक्का पीते हुई हिरासत में लिया था। उसके बाद भी कमिश्नरेट की नाक के नीचे अवैध रूप से कई काम किए जा रहे हैं अशोक नगर थाना इलाके में सबसे ज्याद डिस्क और बार क्लब
जयपुर कमिश्नरेट कार्यालय के नजदीक ही सबसे ज्यादा नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।अशोक नगर थाना इलाके में एक दर्जन से अधिक डिस्को बार क्लब हैं जहां पर अनैतिक कार्य के साथ-साथ पोटपा एक्ट का भी उल्लंघन बड़े जो और शोर के साथ किया जाता है। यहां संचालित क्लबों का रवैन्यू इतना है कि पुलिस टीमें यहां पर दबिश ही नहीं देती है। हालांकी इलाके में क्या चल रहा है यह सभी तो अच्छी तरह से पता है। अनियमित्ताएं बढ़ी तो सीएसटी को ऑपरेशन करना पड़ा। जब की जिम्मेदारी अशोक नगर थाना पुलिस की है।