मोहम्मद हनीफ (संवाददाता शाहपुरा)

 

 

शाहपुरा ,,,कस्बे के डाक बंगला परिसर में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक शाहपुरा विधायक आलोक बेनीवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई इसमें दिल्ली में आयोजित होने वाली  महंगाई हटाओ हल्ला बोल रैली को लेकर शाहपुरा विधायक आलोक बेनीवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली रैली में पहुंचने का आह्वान किया कांग्रेस पार्टी के मीडिया चेयर पर्सन राजेश मंडोवरा ने बताया कि 4 सितंबर को केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई हटाओ रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी इस दौरान मंडोवरा ने बताया कि 4 सितंबर 2022 को सुबह 3:00 बजे दिल्ली रोड शाहपुरा से सारण धर्म कांटे पर सभी कार्यकर्ता एकत्रित होकर बसों से रवाना होंगे इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन बंशीधर सैनी, इंद्राज पलसानिया, पार्षद लालचंद जाट, कांग्रेस के विधानसभा संयोजक मुरलीधर पलसानिया, पार्षद प्रतिनिधि सोहनलाल नैनावत, पार्षद प्रतिनिधि अर्जुनलाल रोलानिया, पार्षद पुनीत कुमार भगेरिया, पूर्व पार्षद रामअवतार गुर्जर, पार्षद अनिल कुमार नरवल, पार्षद गिरधारी लाल पलसानिया, कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष गोवर्धन लाल सैनी, सेवादल के नगर नगर अध्यक्ष मोइनुद्दीन लोहार सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे