जयपुर,, आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जयपुर में चाणक्य गण समिति की तरफ से “ब्राह्मण एजेण्डा प्रथम” की घोषणा की गई है इसमें दोनों बड़ी पार्टियों भाजपा और कांग्रेस से मांग की गई है कि 33 साल बाद राजस्थान में ब्राह्मण मुख्यमंत्री दिया जाए साथ ही इसकी घोषणा विधानसभा चुनाव से छह महिने पहले जो भी पार्टी करेगी, उस पार्टी को राजस्थान की सभी ब्राह्मण जातियों के मतदाता एकमुश्त मतदान करेंगे। राजधानी जयपुर में रविवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए चाणक्य गण समिति के संयोजक योगेश्वर नारायण शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण एजेण्डा यह है कि दुखी और पीड़ित समस्त ब्राह्मण न्यातों के गृहस्थ दोनों बड़ी पार्टियों से सात्विक मांग करते हैं कि सभी 141 अनारक्षित सीटों पर ब्राह्मण न्यातों द्वारा दोनों बड़ी पार्टियों को 282 प्रत्याशियों के नाम अभिसंशित किए जाएंगे वहीं जो भी पार्टी अधिकतम इन प्रत्याशियों को टिकट देगी, उसी पार्टी को ही सभी ब्राह्मण न्याते मतदान करेंगी। उन्होंने कहा कि अब ब्राह्मणों को “पार्टी ब्राह्मण विधायक” नहीं बल्कि ब्राह्मणों का “ब्राह्मण विधायक” चाहिए। अगले कदम के रूप में ब्राह्मण एजेण्डा-तीन और ब्राह्मण एजेण्डा-चार पर तेजी से ब्राह्मण एजेण्डा काम हो रहा है। इस तरह सभी ब्राह्मण न्यातों के गृहस्थ चार आयामी के तहत बिना क्रोध और विरोध के सक्रिय रहकर ब्राह्मण समाज और मानवीय गरीमा को फिर से स्थापित करने का काम करेंगे इस प्रेसवार्ता के दौरान समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे