थीम- योग अपनाओ, इम्युनिटी बढ़ाओ
जयपुर,,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 के उपलक्ष में *इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन (INO) तथा सूर्या फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा आयुष मंत्रालय ( भारत सरकार)* के सहयोग से 21 जून को सायं 5 से 7 बजे तक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया। वेबिनार में अनेक राज्यों से योग प्रेमियों ने भाग लिया। डॉ. चंद्रशेखर के मंगलाचरण का उच्चारण के साथ वेबिनार का शुभारंभ किया गया।
आईएनओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनंत बिरादर ने वेबिनार को संबोधित करते हुवे कहा कि इस वर्ष योग को घर-घर पहुंचाने के लिए ऑनलइन योग दिवस पर योगाभ्यास व वेबिनार का आयोजन किया गया। 21 जून को प्रातः 7:00 बजे से 8:30 बजे इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के फेसबुक पेज पर योग दिवस का लाइव कार्यक्रम व सायं को वेबिनार- योग अपनाओ, इम्युनिटी बढ़ाओ पर आयोजित किया।
वेबिनार का शुभारंभ के साथ आईएनओ राजस्थान के संयोजक डॉ देवाराम काकड़ ने सभी अतिथियों व वक्ताओं का परिचय करवाते हुवे कहा कि योग कम लागत व तनाव मुक्त उपचार के क्षेत्र में अग्रणी है। यह कोई मत- पंथ या सम्प्रदाय नहीं अपितु जीवन जीने की सम्पूर्ण पद्धति हैं। प्रत्येक मानव इस पथ पर चल कर, जीवन मे पूर्ण सुख, शांति व आनंद प्राप्त कर सकता हैं।
वेबिनार के वक्ता डॉ. विकास सक्सेना, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ, पानीपत- हरियाणा ने कहा कि योग मानव शरीर व मस्तिष्क के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए, इन दोनों को संयुक्त करने का सबसे अच्छा अभ्यास है। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा व्यक्ति को सभी आयामों पर, जैसे- शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, और बौद्धिक स्तर पर नियंत्रण के द्वारा उच्च स्तर की संवेदनशीलता प्रदान करता है।
वक्ता संजीव कश्यप, योग विशेषज्ञ- ने कहा कि मानव शारीरिक रूप से स्वस्थ हो, एकाग्रचित हो, प्रसन्न हो, उत्साही हो, सभी तरह से निरोग हो, आनंदपूर्ण हो- इन सब गुणों की प्राप्ति के लिये प्राणायाम व योगभ्यास एकमात्र सरलतम और निश्चित मार्ग है। योग आज सुस्वास्थ्य एवं दीर्घ जीवन जीने की कला के रूप में पूरे विश्व में लोकप्रिय हो रहा है।
वक्ता डॉ. मदन मानव, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ, भिवानी- हरियाणा ने कहा कि योगभ्यास से शीघ्र व शुभ परिणाम के लिए सात्विक आहार का लेना नितान्त आवश्यक हैं। आहार न केवल शरीर को प्रभावित करता है। बल्कि मन को भी आनंदमय में करता है। रोगों को ठीक करने में भी आहार औषधि का कार्य करता है।
इसी क्रम में आईएनओ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व वक्ता डॉ डी एन शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय मे अप्राकृतिक आहार, अनियमित दिनचर्या एवं दूषित वातावरण से मानव बहुत ज्यादा संख्या में अस्वस्थ या अनेक बीमारियों से रोगग्रस्त होते हैं। योग व प्राकृतिक आहार के स्तर पर भिन्न – भिन्न रोगों से बचाव करने के साथ – साथ प्रभावी उपचार भी सम्भव है।