जयपुर,, भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया ने कॉग्रेस सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर अल्पसंख्यक मोर्चा का ब्लैक पेपर जारी किया इस मौके पर इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कहा कि मुस्लिम समाज के सरकारी नौकरियों में ना के बराबर उपस्थिति व शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा होने का प्रमुख कारण कांग्रेस के 70 साल का कुशासन है उसने हमेशा ही मुस्लिम समाज का इस्तेमाल किया है उनकी तरक्की और तालीम के लिए कोई काम नहीं किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह,मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम. सादिक खान, मोर्चा प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती,मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद कुरेशी, फरमान कुरेशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खालिद गौड उपस्थित रहे