मनोहरपुर। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखी और रात में चंद्रमा देखने के बाद विधिवत व्रत खोली। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को आने वाला व्रत इस वर्ष चतुर्थी 24 अक्टूबर को इस बार 5 साल बाद करवा चौथ पर रविवार को शुभ योग बन गया हैं वहीं रविवार का दिन होने की वजह से सूर्य देव का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ पंडितों के अनुसार इस बार करवा चौथ रविवार को आने से रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित रहा सूर्य देव आरोग्य दीर्घायु का आशीर्वाद प्रधान किया इसलिए महिलाएं इस दिन चंद्रमा के साथ सूर्य देव का भी पूजन कर पति की दीर्घायु की कामना की हैं

पति भी रखें व्रत

अबकी बार कुछ युवक अपनी पत्नियों के लिए व्रत रखकर उनकी ख़ुशहाली व लम्बी उम्र की दुआएं की हैं।सामाजिक कार्यकर्ता कालूराम डाबर ने करवा चौथ का व्रत रखकर अपनी पत्नी की ख़ुशहाली व लम्बी उम्र के लिए कामना की एवं चौथ माता के व्रत के शुभ अवसर पर अपनी पत्नी को आकर्षक उपहार भेंट किया।