मनोहरपुर. कस्बे के सारवान मोहल्ला स्थित मस्जिद के पास शनिवार शाम को पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य व भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री देवाय सिंह के विशिष्ट आतिथ्य  में मुस्लिम समुदाय की ओर से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया इस दौरान दो नन्ही बालिकाओं ने पहली बार रोजा रखकर खुदा की इबादत की इमरान खान तोपचीवाडा एवं सिकंदर खान ने बताया कि इस्लाम धर्म के पाक महीने रमजान  का शनिवार को 16वा रोजा  था। इस दौरान शाम को   9 वर्षीय अरशीन व 10 वर्षीय जोया के पहला रोजा रखकर अपने सब्र का इम्तिहान दिया। इसको लेकर  रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जीवन का पहला रोजा रखने पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह ने दोनों बच्चियों को मुबारकबाद  दी। इस मौके पर उन्होंने अपने हाथों से इफ्तार भी करवाया उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द व सदभाव भारतीय सभ्यता व संस्कृति की पहचान है हम सबको मिलजुल कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए इस मौके पर जामा मस्जिद के सदर जमील खान ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री बृजेश सोनी, पूर्व जिला पार्षद पूरणमल बेनीवाल, हाजी शब्बीर खान,  हाजी बुंदू खां, हाजी सलीम खान, इमरान खान, सरफराज खान, शाहरुख खान, वसीम खान, मोहसिन खान, सद्दाम खान, अकरम खान, साजिद खान, जुनैद खान, निसार खान, रूपेश असवाल, पार्षद विकास कुमावत,  महावीर कुमावत,  सहित कई लोग मौजूद थे